Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
श्रीमाधोपुर, कस्बे के अस्पताल चौराहे पर लगे जाम में शुक्रवार को डीएसपी रींगस रामनिवास जाट की गाड़ी फंस गई। जिस पर लोगों ने रोज ही यह हालात होने की बात कहकर कस्बे में यातायात पुलिस लगाने की बात कही। अस्पताल के पास खड़े बेतरतीब वाहनों के चालक नहीं मिलने पर सीओ के निर्देश पर एक बाइक व एक कार को जप्त कर थाने ले गए। गौरतलब है कि कस्बे के सामाजिक संगठन अनेकों बार कस्बे में यातायात पुलिस लगाने की मांग कर चुके हैं
