Archive Notice: This article was originally published on 31 मई 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

रमजान का महीना रहमतों की बारिश कर अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहा है। माह-ए-मुबारक रमजान का आखिरी जुमा यानी अलविदा को शहर की जामा मस्जिद के साथ ही तमाम मस्जिदें रोजेदारों की तादात के सामने छोटी पड़ गईं। हर एक रोजेदार की आंखे रमजान की विदाई पर नम नजर आईं। हजारों की तादात में रोजेदारों ने सजदे में सिर झुकाया। खुदा की इबादत के जज्बे से लबरेज रोजेदारों ने मुल्क की तरक्की व खुशहाली के लिए दुआ की। इस मौके पर जामा मस्जिद के पेस इमाम हाफिज मोहम्मद इब्राहिम ने देश में शांति और सद्भाव बनाए रखने की अल्लाताला से अल्लाह की बारगाह में मुल्क की तरक्की को उठे लाखों हाथ दुआ की।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...