Archive Notice: This article was originally published on 20 मार्च 2018.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

चला के  थोई थाने के चीपलाटा निवासी नाबालिक से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा के पिता ने गांव के ही एक युवक पर उसकी बेटी को डरा धमकाकर छह माह तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि सकराय निवासी ने मामला दर्ज कराया कि उसकी बेटी चिपलाटा में सरकारी स्कूल में पढ़ती है, गांव के ही युवक अजय ने उसकी बेटी को फंसाकर उसकी अश्लील फोटों बना ली और उसके बाद छह माह तक दुष्कर्म करता रहा, हालांकी फोटो वायरल के डर से पहले तो छात्रा डरी सहमी रही, गुमसुम रहने की वजह परिजनों ने पूछी तो उसने सारे घटनाक्रम के बारे में बता दिया। जिस पर बालिका के पिता ने मंगलवार देर रात थोई थाने में मामला दर्ज करवाया है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...