Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
सीकर, जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने सोमवार को बीस-सूत्रीय आर्थिक कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित कर विभागीय अधिकारियों को कम प्रगति वाले बिंदुओ में सुधार करने के साथ ही अधिक प्रगति अर्जित करने के लिए निर्देशित किया गया। जिला कलेक्टर डॉ. यादव ने बैठक में बीस सूत्री आर्थिक कार्यक्रम के सभी बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा की तथा जल जीवन मिशन में जिले की कमजोर रैंकिंग में सुधार कर अधिक प्रगति अर्जित करने के साथ ही लक्ष्य पूरें नहीं करने एवं काम में लापहरवाही बरतने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी करने के लिए निर्देशित किया। बैठक में पीएम आवास योजना एवं टीकाकरण अभियान की विस्तार से समीक्षा की गई। जिला कलेक्टर ने बैठक में उपस्थित सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि बजट घोषणा 2023-24 में जिले के लिए की गई बजट घोषणाओं के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया जल्द शुरू करें। बैठक में सीईओ जिला परिषद राकेश कुमार, डीपीएम राजिविका अर्चना मौर्य, उप निदेशक आईसीडीएस सुमन पारीक, सीपीओ अरविंद सामोर सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
