Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
जिला कलेक्टर डॉ. यादव ने बताया कि 12 मार्च 2023 को प्रात: 7 बजे योग कार्यक्रम ईकोलॉजी पार्क में तथा प्रात: 8 बजे स्वच्छता जागरूकता रैली (गढ़ मुरली मनोहर मंदिर से नेहरू स्टेडियम तक), प्रात: 10 बजे पारम्परिक खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी वहीं सायं 7 बजे सांस्कृतिक संध्या में मुख्य आकर्षण के रूप में कैलाश खेर शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि 10 से 12 मार्च तक प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक पतंगबाजी इकॉलोजी पार्क लक्ष्मणगढ़ में आयोजित किया जाएगा तथा आतिशबाजी के साथ शेखावाटी उत्सव का समापन होगा।
