Archive Notice: This article was originally published on 17 फ़रवरी 2023.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

दांतारामगढ़, [प्रदीप सैनी ] पुलिस द्वारा चलाए जा रहेअवैध शराब बिक्री करने वालों की धरपकड़ अभियान के तहत दांतारामगढ़ पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध देसी शराब बेचते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया एवं आरोपी के पास से देसी शराब जप्त की हैं। जानकारी देते हुए एएसआई रघुनाथ प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार की शाम को मुखबिर से सूचना मिली कि बड़ागांव-बुबाना में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा हैं। सूचना पर पुलिस टीम गठित कर बड़ागांव भेजी गई जहां पर बड़ागांव से भारीजा जाने वाले रास्ते में पहाड़ियों के पास झब्बर सिंह पुत्र बाल सिंह निवासी बड़ागांव हाथ में प्लास्टिक का बैग लेकर जा रहा था जिसे पुलिस ने घेरकर तलाशी ली तो आरोपी के पास अवैध देसी शराब के 56 पव्वे मिले। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार किया और आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी झब्बर सिंह के खिलाफ कई दिनों से पुलिस को शिकायत मिल रही थी आरोपी गांव में अवैध रूप से शराब बेचता है जिससे गांव में युवा वर्ग के बच्चे शराब के आदी हो रहे हैं। पुलिस ने कई बार और उसके घर पर दबिश दी लेकिन आरोपी को पुलिस आने की भनक लग जाती और आरोपी शराब को अन्यत्र छिपा देता था। अंततः आज पुलिस ने आरोपी को अवैध शराब बेचते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...