Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
राजस्थान रोडवेज के श्रमिक संगठनो के संयुक्त मोर्चो के आह्वान पर 25-26 जुलाई को चक्काजाम के समर्थन में दीपेन्द्र सिंह शेखावत पूर्व विधानसभाध्यक्ष ने कर्मचारियों की जायज मांगो का पुरजोर समर्थन दिया है और आश्वस्त किया कि आपकी आवाज हमारी सरकार आते ही प्राथमिकता से हल किया जायेगा। रोडवेज श्रमिक संगठन संगठनों के संयुक्त मोर्चे के आह्वान पर चक्का जाम हड़ताल सफल रही। वहीं पूर्व विधायक कामरेड अमराराम ने मांगों वाजिब मानते हुए हड़ताल का पूर्ण समर्थन करते हुए राजस्थान सरकार की आलोचना करते हुए पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया।
