Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
जिला कलेक्टर डॉ अमित यादव ने बताया कि मंगलवार को नगर पालिका रींगस द्वारा पैदल आने वाले श्याम भक्तों की सुविधा के लिए नगर पालिका सीमा लाखनी मोड़ तक 4 किलोमीटर का रेड कारपेट बिछाकर आवागमन में सुविधा प्रदान की गई है ताकी पैदल आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।
जिला प्रशासन सीकर की मुहिम “श्याम भक्त नंगे पांव आएगा तो सही पर नंगे पांव जाएगा नहीं”
जिला प्रशासन सीकर की मुहिम “श्याम भक्त नंगे पांव आएगा तो सही पर नंगे पांव जाएगा नहीं” की तर्ज पर लाला मांगीराम धर्मशाला के पास गुम हुए जूते चप्पलों के पेयर बनाकर नंगे पांव जाते हुए श्याम भक्तों को वितरित किए जा रहे हैं।
