Archive Notice: This article was originally published on 19 जनवरी 2023.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

खंडेला, [आशीष टेलर] उपखंड क्षेत्र के गुरारा गाँव के अमरचंद सोनी की गत दिनों में लंबी बिमारी के कारण मौत हो गई थी। ऐसे में आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार को सर्वसमाज के सहयोगकर्ताओं ने आर्थिक संबल प्रदान करने की मुहीम की शुरुआत की।समाजसेवी विमल पबडी, प्रमोद कुमावत,रमेश सैनी, आशीष टेलर ने बताया कि अमरचंद बहुत ही गरीब परिवार से था, जो मजदूरी करके बच्चों का पालन पोषण कर रहा था जिसकी 10 जनवरी को मृत्यु हो गई, उनके मरने के बाद विधवा पत्नी संजू देवी के ऊपर काफी जिम्मेदारी आ गई। अमरचंद के उपर उनकी बिमारी एवं बच्चों की पढ़ाई व घर परिवार के अपने मासूम बच्चों का पालन पोषण करने में असमर्थ हो गई है, इस खबर को सोशल मीडिया पर सुनकर स्थानीय ग्राम वासियों ने व सर्व समाज के सदस्यों ने एक आर्थिक सहायता के लिए एक मिशन भी चलाया है। श्री साँवरिया सेठ ग्रुप की तरफ से अमरचंद जी सोनी की बेटीयो को 21000 इक्कीस हजार रुपये की सहायता की गई है, सरपंच रुद्र भारद्वाज गुरारा की तरफ से भी बेटीयो को सहायता की गयी है। साथ ही इस कड़ी में अब सर्वसमाज भी आगे आकर सहयोग कर रहा है, और लोग अपने अपने हिसाब से आर्थिक सहयोग भी कर रहे हैं। गौरतलब है की अमरचंद अपने परिवार में अकेला कमाने वाला था, उसके सिर्फ छह बेटियां हैं, बेटा नहीं हैं।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...