Archive Notice: This article was originally published on 27 जनवरी 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

श्रीमाधोपुर [महेंद्र खडोलिया ] कस्बे में रेलवे स्टेशन से राजीव कॉलोनी, विजय कॉलोनी,, साध्यावाली ढाणी में जाने वाले रास्ते पर नालियों का गंदा पानी के भराव से रास्ता अवरूद्ध हो गया। गजेन्द्र शर्मा एवं कॉलोनीवासियों ने बताया कि रास्ते से पानी की निकासी नही होने के कारण यह समस्या हुई है। लोगो ने नगरपालिका से पानी निकास की मांग करते हुए बताया कि पानी निकासी नही होने से लोगों का निकलना मुश्किल है। इस रास्ते में पैदल चलना दुभर हो गया है। इस रास्ते से कई कॉलोनी व ढाणी जुड़ी हुई है जिसके लोग इसी रास्ते से निकलते हैं। लोगों का कहना है कि नगरपालिका कर्मचारी व अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है पर आज तक इसी ओर ध्यान नहीं दिया गया। गंदे पानी रास्ते में जमा हो जाने से बच्चों व बूढ़ों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...