Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
यह भी घोषणा की गई
कस्बे में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत किया गया। इसके लिए ग्राम पंचायत घाटवा के सरपंच पूरणमल कुमावत ने बताया कि अभी बजट 2022-23 के अंतर्गत उपमुख्य सचेतक महेन्द्र चौधरी के प्रयासों से घोषणा की जा चुकी है। सरपंच ने कहा कि राज्य राजमार्ग संख्या 08-ए पर स्थित दांतारामगढ़-खूड़ के व्यस्ततम मार्ग पर सीएचसी होना जरूरी था। इसके लिए कस्बेवासियों की लम्बे समय से मांग की जा रही थी।
मंदिर में जलाभिषेक कार्यक्रम 18 फरवरी को
फाल्गुन कृष्ण त्रयोदशी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। इसके लिए कस्बे के माधोगढ़ डूंगर पर स्थित श्री घाटवेश्वर महादेव मंदिर में तैयारियां पूरी हो चुकी है। मंदिर विकास समिति के सदस्यों के अनुसार इस बार 18 फरवरी को श्री घाटवेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित होने वाले महाशिवरात्रि पर्व पर जलाभिषेक किया जाएगा तथा झांकी सजाई जाएगी। इस दौरान श्रद्धालु मंदिर में आकर जलाभिषेक कर बाबा भोलेनाथ का प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे।
