Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुखवीर सिंह चौधरी 30 अप्रेल को 60 वर्ष की आयु प्राप्त कर सोमवार को राजकीय सेवा से सेवानिवृत हो गये है। उन्हें जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनुपम कायल, सभी विकास अधिकारी सुमेरसिंह,किशोर कुमार, कुमुद सोलंकी, अजीतसिंह, सुनील कुमार ढाका, अधीक्षण अभियन्ता वाटर शैड प्रहलाद जाखड़, श्रीनिवास नेहरा सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने माला पहनाकर एवं राजस्थानी साफा बांध कर भावभीनी विदाई दी तथा उन्होंने चौधरी की लम्बी उम्र, दीर्घायू एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने 35 वर्ष राजकीय सेवा में रहकर सीकर में भी नायब तहसीलदार, तहसीलदार, आरएए के अलावा सैटलमेंट, जोधपुर, हनुमानगढ़ आदि जिलों में अपनी सेवाएं दे चुके है। चौधरी 12 मई 2017 को सीकर में मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद पर जॉइनिंग दी थी। मुख्य कार्यकारी अधिकारी का चार्ज अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनुपम कायल को दिया गया।
