Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
सांस्कृतिक मंडल की सालाना और शेखावाटी जनपद की प्रसिद्ध एवं गौरवमई रामलीला का आयोजन नवाचारों के साथ इस वर्ष 65 वीं बार 10 अक्टूबर बुधवार से शुरू होगा। मंडल के संयुक्त सचिव मंत्री जानकी प्रसाद इंदोरिया ने बताया कि संस्था द्वारा इस वर्ष 66वां दशहरा महोत्सव मनाया जाएगा एंव रामलीला 65 वीं बार होगी। उन्होंने बताया कि पिछले 65 वर्षों से आयोजित होने वाली धार्मिक कथानक का नाटक मंचन कुशल हो इसके लिए मंडल के मंत्री जानकी प्रसाद इंदोरिया वरिष्ठ एवं अन्य साथियों के साथ प्रयास में जुटे हुए हैं।
