Archive Notice: This article was originally published on 21 मई 2018.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

 सोमवार को जयपुर रोड़ स्थित सर्किट हाउस में भाजपा की बूथ निर्माण अभियान को लेकर बैठक आयोजित हुई। यह बैठक जिला अध्यक्ष मनोज सिंघानिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा थे। महामंत्री भजनलाल ने सभी मंडल अध्यक्षो और बूथ अध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि शक्ति केंद्रों का गठन करके बूथ समितियां बनाई जाए। जिन मंडलों के बूथ में बूथ समितियां बन गई है  उनका सत्यापन किया जाए। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बूथ का मजबूत होना बहुत ही आवश्यक है। जिलाध्यक्ष मनोज सिंघानिया ने संबोधित करते हुए कहा कि बूथ को मजबूत बना कर ही चुनाव जीते जा सकते हैं। अगर बूथ मजबूत है तो हम आने वाले विधानसभा चुनाव में अवश्य ही संपूर्ण राजस्थान में कमल खिलाएंगे। हर कार्यकर्ता को एकजुट होकर मेहनत से काम करना होगा।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...