Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
सीकर के रीको औद्योगिक क्षेत्र में एक आसाम निवासी युवक टेंट हाउस में फांसी के फंदे पर झूलता मिला। शादी में टेंट का काम करने वाला कारीगर सोमवार को फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला। युवक आसाम का रहने वाला था। वह पिछले 6 साल से सीकर में रहकर टेंट हाउस में कारीगर का काम करता था। जानकारी के अनुसार युवक रात को खाना खाने के बाद वह कमरे से बाहर चला गया जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। सोमवार को टेंट हाउस का दरवाजा खोला तो युवक फंदे पर झूलता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया। मामले में नजदीकी लोगों से पूछताछ भी की। पुलिस के मुताबिक मृतक असम का उदालगिरी निवासी अख्तर अली था। जो अपने कुछ साथियों के साथ यहां रहते हुए छह साल से टेंट हाउस के लिए मजदूरी कर रहा था। नजदीकी लोगों के मुताबिक रात को खाना खाने के बाद वह फोन पर बात करता हुआ कमरे से बाहर निकला था। जिसके बाद रात को वापस नहीं आया। आज सुबह जब टैंट हाउस का दरवाजा खोला, तो वह उसमें फंदे पर झूलता मिला। पुलिस ने बताया कि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
