Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
शहर के ॐ शिव हनुमान मन्दिर विश्वकर्मा चोक, बांडीयाबास, वार्ड नं 17 में मन्दिर के 12 वे स्थापना दिवस पर हो रही कथा में आज भगवान शिव के विवाह का सुन्दर वर्णन सुनने को मिला। सजाई गई जीवंत झांकी ने आँखों के सामने सुन्दर दृश्य प्रस्तुत कर दिया। भगवान शिव की नाचते गाते , भस्म उड़ाते, नन्दी, भृङ्गी, व गणों के साथ बारात जब कथा स्थल पहुची तो सब भक्तों ने बारात का स्वागत किया। शिव विवाह कथा व्यास पीठ से पूज्य श्री अमृतानन्द जी महाराज (परवतसर) ने सुनाकर भक्तो को भक्ति रस से सरोबार कर दिया।
