Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा सीकर जिला अध्यक्ष मुरलीधर शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मण्डल ने राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे को खाटूश्यामजी के निकट ग्राम संतोषपुरा में जन संवाद कार्यक्रम के दौरान मंत्रालयिक कर्मचारियों की ग्रेड पे 3600, सचिवालय के समान वेतन भत्ते के आदेश शीघ्र जारी करने तथा कटौती वापिस लेने सम्बन्धी ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने 27 अगस्त 2018 को राज्य सरकार से हुए समझौते में बनी सहमति को यथाशीघ्र क्रियान्वित करने की कार्यवाही करने की मांग की। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्यमंत्री के ओएसडी धीरेन्द्र कमठान ने कर्मचारियों की मांगों पर शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया।
