Archive Notice: This article was originally published on 7 अगस्त 2018.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

राजस्थान सरकार में शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी एवं प्रदेश महामंत्री वीरमदेवसिंह राठौड़ का जयपुर लौटते समय साँवली सर्किल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। राठौड़ प्रदेश महामंत्री बनने के बाद पहली बार सीकर पधारे थे। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सह-संयोजक गिरीश प्रधान ने बताया कि शिक्षा शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी एवं प्रदेश महामंत्री वीरमदेवसिंह का जयपुर जाते समय साँवली सर्किल पर पूर्व जिलाध्यक्ष महेश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंघानिया भी उपस्थित रहे। शिक्षा मंत्री देवनानी एवं वीरमदेवसिंह राठौड़ ने कार्यकर्ताओं से आत्मीयता से भेंट की। कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला एवं दुपट्टा भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार जोशी, पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष कमल सिखवाल, सुरेश फागलवा, संजय नानी, अनिल डोकवाल, नन्दकिशोर सैनी, संजय सैनी, ईश्वरसिंह राठौड़, बजरंग जांगिड़, हनुमानप्रसाद सैनी, प्रतीक माटोलिया सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...