Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
दांतारामगढ़, [प्रदीप सैनी ] नगरपालिका दांता के ठाकुर मदन सिंह मार्केट में स्थित अग्रवाल परिवार की तीन बेटियों ने पहले प्रयास में ही चार्टेड एकाउंटेंट फाउंडेशन परीक्षा उत्तीर्ण कर गांव का नाम रोशन किया हैं। एक ही परिवार की साक्षी पुत्री सतीश अग्रवाल, प्रियांशु पुत्री प्रदीप कुमार अग्रवाल एवं एकता पुत्री लोकेश कुमार अग्रवाल ने पहले ही प्रयास में सीए फाउंडेशन की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपना और अपने परिवार का नाम रोशन किया हैं। परिवार व मौहल्ले में खुशी का माहोल रहा। कस्बेवासियों ने बेटियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
