Archive Notice: This article was originally published on 15 मई 2018.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

सीकर,  शेखावाटी जनपद में मंगलवार को वट सावित्री व्रत व बड़ी अमावस्या का पर्व मनाया गया। कई वर्षो बाद वट सावित्री व्रत मंगलवार अमावस्या दोनों एक साथ आने का संयोग बना है। इस दिन पूजा करने से विशेष फलदायी साबित होता है। महिलाओं ने वट वृक्ष का पूजन कर दानपुण्र्य किया। महिलाओं ने मंगलवार अल सुबह ही स्नान कर करके अखंड सौभाग्य की कामना के साथ वट वृक्ष की पूजा-अर्चना कर उसके पत्तों के गहने धारण कर सतवान सावित्री की कथा सुनी। इसके अलावा महिलाओं ने दानपुण्र्य करने का दौर भी शाम तक चला। शहरवासियों ने सुबह-सुबह ही डिपो तिराहा, तापडिय़ा बगीची, सुभाष चौक, जाटिया बाजार आदि जगहों पर गायों को हरा चारा भी डालकर दानपुण्र्य कमाया। इसके अलावा अमावस्या होने के कारण भी दान पुण्य का विशेष दौर चला।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...