Archive Notice: This article was originally published on 5 फ़रवरी 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Aaj ka Rashifal 5 February 2026: आज वीरवार का दिन कई राशियों के लिए सुबह रहने वाला है।  बता दे की ग्रहों की स्थिति के अनुसार आपके दिन की दिनचर्या का आकलन किया जाता है।  ग्रहों की स्थिति- गुरु मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में। चंद्रमा कन्या राशि में, सूर्य, शुक्र, मंगल, मकर राशि में। बुध, और राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं। चलिए जानते है सभी 12 राशियों का हाल 

मेष आज का राशिफल : विरोधियों को कमजोर समझने की भूल करना किसी समय महंगा पड़ सकता है, इसलिए उनसे पड़ पर्याप्त दूरी बनाकर रखें।

 

वृष आज का राशिफल: आम सितारा मजबूत, किसी धार्मिक, प्रोग्राम के साथ जुड़ने, धार्मिक लिटरेचर पढ़ने, कथा वार्ता, भजन-कीर्तन सुनने में रुचि।Aaj ka Rashifal

मिथुन आज का राशिफल: जमीनी कामों के लिए सितारा अच्छा है, मगर जोर ज्यादा लगाना सही रहेगा, मान-सम्मान की प्राप्ति, वैसे गिरने-फिसलने का डर रहेगा।

कर्क आज का राशिफल: कामकाजी व्यस्तता तथा भागदौड़ बनी रहेगी, शत्रु आपकी पकड़ में रहेंगे, मगर हल्की नेचर तथा सोच वाले साथी आपके खिलाफ एक्टिव रहेंगे।

सिंह आज का राशिफल: खेती उत्पादों, खेती उपकरणों, खादों, बीजों, करियाना वस्तुओं, गार्मैंट्स का काम करने वालों को अपने कामों में लाभ मिलेगा।

कन्या आज का राशिफल: व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, कोशिशों, इरादों में कामयाबी मिलेगी, मगर अपने क्रोध पर जब्त रखें।Aaj ka Rashifal

तुला आज का राशिफल: सितारा उलझनों, झगड़ों, पेचीदगियों वाला, इसलिए ऐसे किसी काम के लिए यत्न न करें, जिसके सिरे न चढ़ने से आपको परेशानी हो सकती है।

 

वृश्चिक आज का राशिफल: सितारा-व्यापार कारोबार में लाभ वाला, कारोबारी टूरिंग, प्लानिंग, प्रोग्रामिंग भी लाभ देगी, आप कामकाजी तौर पर एक्टिव रहेंगे।

 

धनु आज का राशिफल:  राजकीय कामों में कदम बढ़त की तरफ, बड़े लोग मेहरबान रहेंगे तथा आपकी बात धीरज-ध्यान के साथ सुनेंगे।

 

मकर आज का राशिफल: आम सितारा सुदृढ़ जो आपको हर मोर्चा पर हावी, प्रभावी, विजयी रखेगा, तेज प्रभाव दबदबा बना रहेगा।Aaj ka Rashifal

कुंभ आज का राशिफल: सितारा सेहत के लिए ढीला, खान-पान में सावधानी बरतें, किसी पर भी आंखें मूंद कर भरोसा न करना चाहिए।

मीन आज का राशिफल: अर्थ तथा कारोबार की दशा अच्छी, जिस काम के लिए यत्न करेंगे, उसमें कामयाबी मिलेगी, मन सफर के लिए राजी रहेगा।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...