Archive Notice: This article was originally published on 10 जनवरी 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

मेष आज का राशिफल : डिस्टर्ब तथा अशांत परेशान मन के कारण आप किसी भी काम को हाथ में लेने का हौसला न रख सकेंगे।Aaj ka Rashifal

वृष आज का राशिफल: यत्न करने पर आपको अपनी प्लानिंग, प्रोग्रामिंग को आगे बढ़ाने में कामयाबी मिलेगी, मगर पांव फिसलने का डर रहेगा।

मिथुन आज का राशिफल: यत्न करने पर किसी जायदादी काम में उभर रही कोई बाधा-मुश्किल हटेगी, मान-सम्मान की प्राप्ति, शत्रु कमजोर रहेंगे।

कर्क आज का राशिफल: आम तौर पर मजबूत सितारा आपको हिम्मती, उत्साही, कामकाजी तौर पर एक्टिव तथा व्यस्त रखेगा।

सिंह आज का राशिफल: सितारा व्यापार कारोबार में लाभ देने वाला, कारोबारी टूरिंग भी फ्रूटफुल रहेगी, यत्न करने पर कोई कामकाजी बाधा-मुश्किल हटेगी।Aaj ka Rashifal

कन्या आज का राशिफल: कारोबारी कामों की दशा संतोषजनक, जिस काम के लिए यत्न करेंगे उसमें कामयाबी मिलेगी, मगर मौसम के एक्सपोइयर से अपना बचाव रखें।

तुला आज का राशिफल: लेन-देन के काम ध्यान से करें ताकि आपकी कोई पेमैंट न किसी के नीचे फंस जाए, खर्चों पर भी आप कंट्रोल न कर सकेंगे।

वृश्चिक आज का राशिफल: खेती उत्पादों, खादों-बीजों, करियाना वस्तुओं एव गारमैंट्स का काम करने वालों को अपने कामों में भरपूर लाभ मिलेगा।

धनु आज का राशिफल: सरकारी-गैर सरकारी कामों में कामयाबी मिलेगी, मान-सम्मान की प्राप्ति, विरोधी कमजोर-तेजहीन रहेंगे।

मकर आज का राशिफल: आम सितारा मजबूत जो आपको हर मोर्चा पर हावी, प्रभावी, विजयी रखेगा, शुभ कामों में ध्यान, हर तरह से बेहतरी होगी।

कुंभ आज का राशिफल: खान-पान संभल-संभाल कर करें क्योंकि पूरा परहेज रखने के बावजूद पेट बिगड़ा सा रहेगा, सफर भी टाल दें।Aaj ka Rashifal

मीन आज का राशिफल: कारोबारी दशा सुखद, आपको अपने प्रोग्रामों को आगे बढ़ाने में कामयाबी मिलेगी, दोनों पति-पत्नी एक-दूसरे के प्रति कंसिडरेट रहेंगे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...