Archive Notice: This article was originally published on 6 नवम्बर 2025.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

मेष आज का राशिफल

बता दे कि आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज पुराने रिश्ते दोबारा जुड़ सकते हैं। किसी दोस्त से अनपेक्षित मदद मिलेगी। भावनाओं पर नियंत्रण रखें और जल्दबाजी से बचें। आज बाहर से खाना न खाएं।

वृष आज का राशिफल Aaj Ka Rashifal

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पहले से किए गए निवेश से लाभ मिल सकता है। संतान की ओर से खुशी भरा समाचार मिलेगा। आज हल्का बुखार परेशान कर सकता है।

मिथुन आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आज मेहनत से ज्यादा समझदारी काम आएगी। कामकाज में रणनीति बदलने की जरूरत है। घर के किसी सदस्य की राय आपके लिए उपयोगी रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार संभव है।

कर्क आज का राशिफल Aaj Ka Rashifal

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेग। सामाजिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें। किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए दिन अच्छा रहेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहे।

सिंह आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। जीवनसाथी से तालमेल बढ़ेगा, पुराने मतभेद समाप्त होंगे। युवाओं को पसंद का काम मिल सकता है। सेहत पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी।

कन्या आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कोई अधूरा काम पूर्ण हो सकता है। कार्यक्षेत्र में शत्रु आपके खिलाफ कोई साजिश रच सकते हैं। संतान की कहीं कोई बात मन को ठेस पहुंचा सकते हैं। माता पिता की सेहत का ख्याल रखें।

तुला आज का राशिफल Aaj Ka Rashifal

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज आपकी वाणी में मिठास बना कर रखें। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकती है। छोटी यात्रा से लाभ संभव है। सेहत ठीक-ठाक रहेगी।

वृश्चिक आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बिज़नेस में बड़े भाई-बहन से सहयोग मिल सकता है। घर पर अचानक से मेहमान दस्तक दे सकते हैं। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।

धनु आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आज पैसों से जुड़ा कोई भी निर्णय लेने से पहले किसी खास से सलाह ज़रूर कर लें। किसी शुभ आयोजन में शामिल होने का मौका मिलेगा। सिंगल जातक आज किसी को पहली ही नज़र में अपना दिल दे बैठेंगे। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक रहेगा।

मकर आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। व्यापार में अप्रत्याशित लाभ संभव है। परिवार में प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। किसी की सलाह बड़ा परिवर्तन ला सकती है। युवाओं को विदेश जाने का मौका मिल सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।

कुंभ आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। दोस्तों के साथ काम शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं। परिवार में किसी समारोह की योजना बन सकती है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपके काम की प्रशंसा कर सकते हैं। घर के बड़ों की सेहत का ख्याल रखें।

मीन आज का राशिफल Aaj Ka Rashifal

आज का दिन शानदार रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी स्थान पर घूमने जा सकते हैं। आज किसी भी बाहर वाले पर भरोसा न करें। आपके व्यवहार की समाज में तारीफ हो सकती है। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...