Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
बता दे की इस मुकाबले के हीरो बल्ले से तिलक वर्मा तो गेंदबाजी से कुलदीप यादव ने पाकिस्तान कि टीम को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर से कराहने वाले पड़ोसी देश पाकिस्तान को अब क्रिकेट में भी मुँह कि खानी पड़ी है। वही इंडिया टीम के कप्तान ने भी मैच के बाद कुछ ऐसा कह दिया कि 140 करोड़ भारतीयों को उनपर गर्व हुआ।
ताज अपडेट के अनुसार बता दे कि भारत ने पाकिस्तानी टीम को पराजित कर 9वीं बार (7 बार वनडे और दो बार टी20 फॉर्मेट) में एशिया कप जीता। पाकिस्तान कि टीम को हर उस बात का जवाब मिला जो ग्राउंड पर कर रहे थे।
वहीँ जीत के बाद भी ड्रामा कम नहीं हुआ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से जब भारतीय टीम ने ट्रॉफी लेने से मना कर दिया तो वो ट्रॉफी लेकर होटल में भाग गए।
वहीँ इसके बाद भारतीय टीम के कप्तान ने भी अपना तेवर दिखाना दरअसल, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav News) ने बड़ा एलान करते हुए कहा है कि वह हाल ही में समाप्त हुए एशिया कप से मिलने वाली अपनी पूरी मैच फीस देश की सशस्त्र सेनाओं और पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को दान करेंगे।
भारत ने 28 सितंबर 2025 को दुबई में खेले गए एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने एक्स पर लिखा,
“मैंने इस टूर्नामेंट की अपनी मैच फीस हमारी सशस्त्र सेनाओं और पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों को देने का निर्णय लिया है। आप हमेशा मेरी सोच में रहते हैं। जय हिंद।” यह सुनकर पाकिस्तान को फिर मिर्ची लगी है।
पाकिस्तान के कई सीनियर खिलाडी ने इसे स्पोर्ट्स के बिच पॉलिटिक्स को लेकर आने कि बात कही है। वहीँ दूसरी तरफ सूर्य के इस कदम कि तारीफ हो हो रही है जहाँ उन्होंने तक़रीबन (suryakumar Yadav donates match fees Indian Army) कुल 28 लाख रुपए भारतीय सेना को दान करेंगे।
