Archive Notice: This article was originally published on 2 मार्च 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Kal Ka Mousam 3 march 2026 : : होली के मोके पर देश के कई राज्यों में एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बता दे कि उत्तर भारत से लेकर पूर्वी भारत में ये बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने इस बार होली के लिए टेंशन वाला अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक होली से 24 घंटे पहले और होली पर 5 राज्यों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीँ उत्तर भारत में गर्मी फिर से चिंता बढ़ा सकती है क्योंकि इस दौरान तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है जिससे गर्मी आपके पसीनें छुड़ाने वाली है। चलिए जानते है राजस्थान-हरियाणा समेत देशभर में कल का मौसम पूर्वानुमान

दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा

IMD के ताजा अपडेट के अनुसार दिल्ली में कल 3 मार्च को 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। सुबह के समय ठंड का एहसास होगा। वहीं, दोपहर होते-होते तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।वहीँ अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा।Kal Ka Mousam

यूपी में कल बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश में होली यानी 3 मार्च को हल्की बूंदा-बांदी हो सकती है। इस वजह से तापमान में 1 से 2 डिग्री की कमी देखी जा सकती है। जिन जिलों में बारिश की संभावना है वहीँ लखनऊ में कल अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग ने साफ़ साफ़ बताया है कि कल ३ मार्च को बिहार में बारिश के बिलकुल भी आसार नहीं है, तेज धूल भरी हवा चलेगी। 10 से अधिक जिलों में तापमान बढ़ेगा। जिससे लोगों के पसीने छूटने वाले है।

जम्मू-कश्मीर में कल मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में होली के दिन यानी 4 मार्च को कई जिलों में बारिश की संभावना है। हालांकि, अब कई जिलों में तेजी से तापमान भी चढ़ रहा है।Kal Ka Mousam

मध्य प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा

IMD के नए अपडेट के अनुसार 3 मार्च को राजस्थान में बारिश की कोई संभावना नहीं है लेकिन कई जिलों में तापमान तेजी से बढ़ेगा। जिन जिलों में गर्मी बढ़ने वाली है उनमें फलोदी, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जोधपुर, भरतपुर, कोटा और अलवर जिले शामिल हैं। जयपुर में कल अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

देश के 5 राज्यों में बारिश का अलर्ट

असम एवं मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में 03 मार्च को गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।Kal Ka Mousam

जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में 04 से 08 मार्च, हिमाचल प्रदेश में 07 एवं 08 मार्च तथा उत्तराखंड में 08 मार्च को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

3 मार्च को पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में तेज बारिश के साथ तेज हवाएं 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की प्रबल संभावना है।

3 मार्च से सुबह से शाम तक बिहार, झारखंड और ओडिशा में 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...