Archive Notice: This article was originally published on 14 मई 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Rajasthan Weather Update: राजस्थान मौसम अपडेटः जयपुर राजस्थान में सुबह से मौसम शुष्क बना हुआ है। राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश और हवाएं चल रही हैं।

कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक नया अलर्ट जारी किया है।

जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने 15 मई को राज्य के 13 जिलों में गरज और बिजली के साथ बारिश की दोहरी चेतावनी जारी की है।

बीकानेर, जैसलमेर, फलोदी और श्रीगंगानगर के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटों का मौसम

भरतपुर, सीकर, अलवर सहित 10 से अधिक जिलों में गुरुवार को बादल छाने से लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली।

कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश हुई। पिछले 24 घंटों में चुरू में 18 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा सीकर में 20 मिनट में लगभग एक इंच बारिश हुई।

वहीं, बुधवार शाम को राजधानी जयपुर, अलवर, दौसा सहित कई जिलों में अंधेरा होने से जनजीवन बाधित रहा।

राज्य में सबसे अधिक तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जैसलमेर में अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 45.8 डिग्री सेल्सियस,

बाड़मेर में 45.2 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 45.2 डिग्री सेल्सियस,

जोधपुर में 44.7 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 44.8 डिग्री सेल्सियस,

श्रीगंगानगर में 44.4 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 43.8 डिग्री सेल्सियस,

अजमेर में 43.1 डिग्री सेल्सियस, नागौर में 43.0 डिग्री सेल्सियस,

भीलवाड़ा में 43.0 डिग्री सेल्सियस और जालौर में 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

15 मई को राजस्थान का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार कल 13 जिलों में बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

येलो अलर्ट: अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़।
ऑरेंज अलर्ट: श्रीगंगानगर

16-17-18 मई को राजस्थान का मौसम

16 मई: हनुमानगढ़ में हीटवेव का येलो अलर्ट रहेगा। वहीं, बीकानेर और श्रीगंगानगर में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

17 मई: बारां, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, कोटा, बालोतरा, बाड़मेर व हनुमानगढ़ में हीटवेव का येलो अलर्ट। वहीं, श्रीगंगानगर, फलोदी, जैसलमेर व बीकानेर में ऑरेंज अलर्ट।

18 मई: बारां, बूंदी, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, कोटा, सवाईमाधोपुर, टोंक, बालोतरा, बाड़मेर, चूरू, हनुमानगढ़ और जोधपुर में येलो अलर्ट। वहीं, श्रीगंगानगर, फलोदी, जैसलमेर व बीकानेर में ऑरेंज अलर्ट।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...