Archive Notice: This article was originally published on 24 मार्च 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Haryana Weather Update : हरियाणा में अभी मौसम से राहत नहीं मिलने वाली है। आने वाले दिनों में ताज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। बता दे कि

मौसम विभाग के अनुसार, 23 से 27 मार्च तक राज्य में मौसम रुक-रुक कर बदलेगा।

23 और 25 मार्च को दक्षिणी और पश्चिमी जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है,

जबकि 24 मार्च को अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

सबसे महत्वपूर्ण चेतावनी 26 मार्च को है, जब कई जिलों में गरज के साथ बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

इस दौरान ‘बी प्रीपेयर्ड’ (येलो अलर्ट) जारी किया गया है। इसके बाद 27 मार्च को फिर से मौसम साफ रहने की संभावना है।

तापमान में गिरावट

सोमवार को हुई बारिश का असर तापमान पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था। वहीं न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस कि गिरावट दर्ज कि गया है। भिवानी में अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कई जिलों में यह 28-30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई लेकिन यह अभी भी सामान्य के करीब बना हुआ है। सबसे कम न्यूनतम तापमान भिवानी में 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश ने चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत दी और दिन को ठंडा कर दिया।

हरियाणा के अन्य शहरों में तापमान

अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस है। सोमवार को हुई बारिश के बाद हरियाणा में अधिकतम तापमान में गिरावट आई।

न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम रहा।

भिवानी में अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री दर्ज किया गया।

गुरुग्राम, जींद, करनाल, रोहतक और हिसार सहित अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

बादलों और ठंडी हवाओं की उपस्थिति के कारण दिन में तेज धूप का प्रभाव कम था।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिनों में बारिश होने की संभावना है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...