Archive Notice: This article was originally published on 3 मई 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Kal Ka Mousam 4 may 2026 : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार कई राज्यों में मौसम पूरी तरह से बदल चूका है।

बता दे की IMD के अनुसार 19 राज्यों-उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़,

पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में 4 मई को भारी बारिश होगी।

हवा की गति 80 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंचने की संभावना है। लोगों को बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है।

कल दिल्ली में मौसम कैसा रहेगा

दिल्ली (4 मई) तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 4 मई को दिल्ली में भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की चेतावनी जारी की गई है।

30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। दिल्ली में 4 मई को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

कल यू. पी. में मौसम कैसा रहेगा?

उत्तर प्रदेश (4 मई-आंधी तूफान की चेतावनी) मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, आगरा, बरेली, मुरादाबाद, रामपुर, सीतापुर, अलीगढ़, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। 4 मई को लखनऊ में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा।Kal Ka Mousam

बिहार में मौसम कैसा रहेगा

बिहार (4 मई) पटना, गया, संबलपुर, झारसुगुडा, देवगढ़, क्योंझर, अंगुल, मयूरभंज, बालासोर, जाजपुर, भद्रक और केंद्रपाड़ा जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। पटना में 4 मई को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

झारखंड में कल मौसम कैसा रहेगा

झारखंड (4 मई-भारी बारिश की चेतावनी) गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, देवघर, दुमका, रामगढ़, हजारीबाग और बोकारो जिलों में कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, रांची में कल अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

उत्तराखंड (4 मई) में कल मौसम कैसा रहेगा

उत्तराखंड (4 मई) में कल छिटपुट स्थानों पर बारिश/गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना पिथौरागढ़, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, पौड़ी गढ़वाल और टिहरी गढ़वाल के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। 60 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 4 मई को देहरादून में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा।Kal Ka Mousam

हिमाचल प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा

हिमाचल प्रदेश (4 मई-भारी बारिश और आंधी की चेतावनी) हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद कांगड़ा, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन और सिरमौर जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। 4 मई को मनाली में अधिकतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान शून्य से 1 डिग्री सेल्सियस नीचे रहेगा।

कल पंजाब में मौसम कैसा रहेगा

पंजाब (4 मई-भारी बारिश की संभावना) कपूरथला, होशियारपुर, बठिंडा, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, संगरूर, बरनाला, मानसा और अमृतसर में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। 70 से 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। किसानों को खुले में बाहर जाने से बचना चाहिए।

कल राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा

राजस्थान (4 मई) जोधपुर, श्रीगंगानगर, सवाई माधोपुर, जयपुर, टोंक, दोसा, अलवर, सीकर, भरतपुर, चुरू, नागौर, जोधपुर, अजमेर, कोटा, हनुमानगढ़ और जैसलमेर में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान के दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

4 मई को जयपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

मध्य प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा

मध्य प्रदेश (4-5 मई-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी) टीकमगढ़, भिंड, छतरपुर, रीवा, कटनी, शिवनी, मंडला, रायसेन, छिंदवाड़ा, जबलपुर, बालाघाट, विदिशा और अशोकनगर के लिए आंधी की चेतावनी जारी की गई है। 4 मई को भोपाल में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...