Archive Notice: This article was originally published on 13 मार्च 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Today Horoscope 13 March 2026 Aaj Ka Rashifal : आज का दिन आर्थिक स्थिति से कई राशियों के लिए मजबूत रहने वाला है। आपके दिन का आंकलन ग्रहों की चाल के अनुसार किया जाता है और आज ग्रहों की चाल – गुरु मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में, चंद्रमा धनु राशि, सूर्य, बुध, मंगल और राहू कुंभ राशि में और शुक्र और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। दो दिन बाद सूर्य के कुंभ राशि से निकलने पर जनमानस को अच्छा समय देखने के लिए मिल सकता है। लेकिन शनि के साथ युक्ति होने की वजह से यह कार्यकाल कुछ खास अच्छा फल नहीं देगा। सूर्य और मंगल पर राहू की दृष्टि पड़ने से जनमानस के जीवन में उथल पुथल की स्थिति बनी रहेगी। चलिए जानते है मेष से मीन सभी राशियों का राशिफल

मेष आज का राशिफल : किसी धार्मिक प्रोग्राम के साथ जुड़ने, किसी धार्मिक लिटरेचर पढ़ने, कथा-वार्ता, भजन-कीर्तन सुनने में जी लगेगा।

वृष आज का राशिफल: सितारा पेट को बिगाड़ने वाला, इसलिए खान-पान में उन चीजों को कम यूज करें जो तबीयत को सूट न करती हों, सफर भी न करें।

मिथुन आज का राशिफल: कारोबारी कामों को अटैंड करने के लिए समय अच्छा, समय कामयाबी तथा इज्जत-मान देने वाला, सफर भी सही रहेगा। Aaj Ka Rashifal

कर्क आज का राशिफल: अशांत, परेशान, डिस्टर्ब मन के कारण आप किसी भी काम को आगे न बढ़ा सकेंगे, दूसरों पर ज्यादा भरोसा न करें।

सिंह आज का राशिफल: आम सितारा मजबूत, उद्देश्य मनोरथ हल होंगे, मनोबल दबदबा बना रहेगा, कामकाजी दशा संतोषजनक।

कन्या आज का राशिफल: प्रॉपर्टी के किसी काम को हाथ में लेने पर बेहतर नतीजा मिलने की आशा, शत्रु कमजोर रहेंगे मगर स्वभाव में क्रोध रहेगा।

तुला आज का राशिफल: आम तौर पर मजबूत सितारा आपको हिम्मती, उत्साही, कामकाजी तौर पर व्यस्त तथा एक्टिव रखेगा।Aaj Ka Rashifal

वृश्चिक आज का राशिफल: व्यापार कारोबार में लाभ, कामकाजी टूरिंग भी अच्छा रिजल्ट देगी, वैसे भी हर मोर्चे पर कामयाबी मिलेगी।

धनु आज का राशिफल: व्यापार कामकाज की दशा अच्छी, सफलता साथ देगी, मगर शीत वस्तुओं को परहेज के साथ यूज करें।

मकर आज का राशिफल: सितारा नुकसान परेशानी वाला है, कोई भी काम तैयारी के बगैर जल्दबाजी में हाथ में न लें।

कुंभ आज का राशिफल: टीचिंग, कोचिंग, मैडीसिन, टूरिज्म, कंसल्टैंसी का काम करने वालों की अर्थ दशा कंफर्टेबल रहेगी।Aaj Ka Rashifal

मीन आज का राशिफल: किसी अफसर के सॉफ्ट सपोर्टिव रुख के कारण आपकी कोई सरकारी समस्या सुलझने के करीब पहुंच सकती है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...