Archive Notice: This article was originally published on 1 मार्च 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Bank Holiday March 2026: बता आज नया महीना शरू हो गया है। इस महीने में त्योहारों के चलते छुट्टियों की लिस्ट लम्बी है। बता दे की होली से लेकर ईद तक कई बड़े त्यौहार है जिसके चलते बैंक बंद रहने वाले है। RBI द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार बैंकों में लम्बी छुट्टी रहने वाली है। चलिए जानते है मार्च 2026 में कितनी छुट्टियां मिलने वाली है।

मार्च महीने में कई बड़े त्यौहार

मार्च 2026 त्योहारों से भरा हुआ महीना है। इस महीने होली, ईद, उगादी, गुड़ी पड़वा, राम नवमी और महावीर जयंती जैसे बड़े त्योहार हैं। इन त्योहारों के कारण अलग-अलग राज्यों में बैंक कई दिन बंद रहेंगे। अगर आपको बैंक शाखा में जाकर कोई जरूरी काम करना है, तो पहले अपने राज्य की छुट्टियों की जानकारी जरूर देख लें।Bank Holiday March

मार्च 2026 की बड़ी छुट्टियां

2 मार्च (सोमवार): होलिका दहन (उत्तर प्रदेश)
3-4 मार्च (मंगलवार-बुधवार): होली

13 मार्च (शुक्रवार): चापचर कुट (मिजोरम)

17 मार्च (मंगलवार): शब-ए-कद्र (जम्मू और श्रीनगर)

19 मार्च (गुरुवार): गुड़ी पड़वा/उगादी/तेलुगु नव वर्ष (महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना)

20-21 मार्च (शुक्रवार-शनिवार): ईद-उल-फित्र/जुमात-उल-विदा (केरल, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश)

26-27 मार्च (गुरुवार-शुक्रवार): श्री रामनवमी (अलग-अलग राज्य में)

31 मार्च (मंगलवार): महावीर जयंती (अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली)

इन छुट्टियों के अलावा, 1, 8, 15, 22 और 29 मार्च को रविवार की वजह से साप्ताहिक अवकाश रहेगा. वहीं, 14 और 28 मार्च को दूसरे और चौथे शनिवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे.

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...