Archive Notice: This article was originally published on 25 मार्च 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Gold Rate Today In India: अगर आज आप सोना चांदी खरदना चाहते है तो आपके लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे की अमेरिका और ईरान-इजरायल के बीच युद्ध को लेकर अनिश्चितता के बीच सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

जबकि चांदी की गिरावट रुक गई है और यह लगातार दूसरे दिन चमक रही है। राष्ट्रीय राजधानी में 22 कैरेट और 24 कैरेट का सोना आज सस्ता हुआ है ।

इस गिरावट के साथ, 24 कैरेट सोने की कीमत तीन दिनों में 3070 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 2810 रुपये प्रति दस ग्राम सस्ती हो गई है।

इससे पहले, एक दिन की स्थिरता से पहले, 10 ग्राम का 24 कैरेट सोना लगातार चार दिनों में 12,110 रुपये और 22 कैरेट सोना 11,100 रुपये सस्ता हो गया।

चांदी की बात करें तो दिल्ली में एक किलो चांदी लगातार दूसरे दिन महंगी हो गई है।

एक दिन की गिरावट के बाद, चांदी दो दिनों में 5,100 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ गई है।

शहर के हिसाब से सोने की कीमतें

शहर 24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव
दिल्ली ₹1,43,050 ₹1,31,140 ₹1,07,330
मुंबई ₹1,42,900 ₹1,30,990 ₹1,07,180
कोलकाता ₹1,42,900 ₹1,30,990 ₹1,07,180
चेन्नई ₹1,44,550 ₹1,32,490 ₹1,10,490
बेंगलुरु ₹1,42,900 ₹1,30,990 ₹1,07,180
हैदराबाद ₹1,42,900 ₹1,30,990 ₹1,07,180
लखनऊ ₹1,43,050 ₹1,31,140 ₹1,07,330
पटना ₹1,42,950 ₹1,31,040 ₹1,07,230
जयपुर ₹1,43,050 ₹1,31,140 ₹1,07,330
अहमदाबाद ₹1,42,950 ₹1,31,040 ₹1,07,230

देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरेट, 22 कैरेट और 24 कैरेट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत, जानें क्या है कीमत

चांदी में 5100 रूपए की तेजी

दिल्ली में लगातार दूसरे दिन चांदी की कीमत में 5,100 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी आई है।

इससे पहले 23 मार्च को एक किलो चांदी 15,000 रुपये सस्ती हो गई थी

और इससे पहले भी कीमतें एक दिन के लिए स्थिर थीं और इससे पहले लगातार चार दिनों में एक किलो चांदी 30,000 रुपये सस्ती हो गई थी।

आज 2,35,100 रुपये पर बेची जा रही है।

अन्य प्रमुख महानगरों में, इसे मुंबई और कोलकाता में समान मूल्य पर बेचा जा रहा है।

हालांकि, चेन्नई में एक किलो चांदी की कीमत 2,49,900 रुपये है यानी चार महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में ही है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...