Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
Maruti Suzuki Price Hike : अगर आप नई गाड़ी खरीदने की सोच रहे है तो जल्द ही खरीद ले, नहीं तो गाड़ियों की कीमत बढ़ने वाली है। भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की तरपु से नई गाड़ियों की कीमत बढ़ाने का फैसला लिया गया है।
यह बढ़ी हुई कीमत अगले माह यानी जून 2026 से शुरू होने वाली है। हालांकि जून माह से पहले जिन लोगों ने गाड़ी को बुक कर लिया, उनको पुरानी कीमतों पर ही गाड़ी मिलेगी, लेकिन एक जून के बाद बुक की गई गाड़ी नई कीमतों पर मिलने वाली है।
गाड़ियों की कीमत 30 हजार तक बढ़ जाएगी
मारुति सुजुकी द्वारा गाड़ियों की कीमत बढ़ाने से संबंधित जानकारी शेयर मार्केट को दे दी है। शेयर मार्केट को दी जानकारी के अनुसार जून 2026 से मारुति सुजुकी द्वारा अपने पूरे पोर्टफोलिया यानी सभी प्रकार के मॉडल्स की कीमतों 30 हजार रुपये कीमत बढ़ाई जा रही है।
कंपनी ने साफ किया है कि अलग-अलग मॉडल और उनके वेरिएंट के हिसाब से यह बढ़ोतरी अलग-अलग हो सकती है। इसका मतलब यह है कि जहां शुरुआती इनपुट मॉडल्स पर दाम थोड़े कम बढ़ेंगे, वहीं प्रीमियम और एसयूवी (SUV) सेगमेंट की गाड़ियों पर ₹30,000 की पूरी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
मारुति ने गाड़ियों की कीमत इसलिए बढ़ाई
मारुति सुजुकी के अधिकारियों की अनुसार गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है। यह बढ़तोरी गाड़ी बनाने में बढ़ी लागत के चलते लिया गया है। बाजार में महंगाई का दबाव भी काफी ऊंचे स्तर पर है।
कंपनी ने अपनी फाइलिंग में कहा, “पिछले कुछ महीनों से हम लगातार आंतरिक स्तर पर खर्चों को कम करके इस बढ़ती लागत के असर को संभालने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन अब महंगाई जिस तरह बढ़ी है और जो विपरीत हालात बने हैं, उसमें हमारे पास कोई और रास्ता नहीं बचा है। हमें बढ़ी हुई लागत का एक छोटा सा हिस्सा ग्राहकों पर डालना ही पड़ेगा।”
अभी क्या हैं मारुति की पॉपुलर कारों की कीमतें?
फिलहाल भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी की कारों की एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹3.50 लाख से शुरू होकर सबसे महंगे मॉडल के लिए ₹24.97 लाख तक जाती है। अगर इसके सबसे पॉपुलर लाइनअप की बात करें, तो वर्तमान कीमतें कुछ इस तरह हैं:
मारुति सुजुकी S-Presso: इसकी मौजूदा कीमत ₹3.50 लाख से ₹5.25 लाख के बीच है।
मारुति सुजुकी Alto K10: देश की सबसे किफायती और भरोसेमंद हैचबैक में से एक, ऑल्टो के10 अभी ₹3.70 लाख से ₹5.45 लाख में मिल रही है।
मारुति सुजुकी Celerio: अच्छे केबिन स्पेस और ऑटोमैटिक (AGS) गियरबॉक्स के साथ आने वाली सेलेरियो की कीमत ₹4.70 लाख से ₹6.73 लाख तक है।
जून की शुरुआत के बाद इन सभी बेस और टॉप मॉडल्स की कीमतों में बदलाव आ जाएगा।
