Archive Notice: This article was originally published on 1 मई 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Haryana Weather Update : हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से मौसम का बदला बदला अंदाज लोगों को गर्मी से राहत दिलाने का काम करा रहा है।

बता दे की प्रदेश में मौसम के बदलाव से कई जिलों में हल्की बारिश देखने को मिली वहीँ आने दिनों में भी मौसम विभाग के अनुसार नया सिस्टम एक्टिव होगा जिससे बारिश की गतिविधियां बढ़ेगी।

तापमान में गिरावट

हरियाणा में बुधवार की तुलना में गुरुवार को 1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि बुधवार को यह 1.2 डिग्री कम था।

हालांकि, तापमान में वृद्धि के बावजूद, यह अभी भी सामान्य के करीब बना हुआ है। रोहतक में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

आज 4 जिलों में बारिश का अलर्ट

इस बीच, मौसम विभाग ने पंचकूला, यमुनानगर, मेवात और पलवल जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है।

इन जिलों में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने से भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार है

पश्चिमी विक्षोभ कल 2 मई से सक्रिय होगा नया सिस्टम

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार, 2 मई से एक पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय होगा। यह 3 मई तक सक्रिय रहेगा।

इसके कारण शनिवार से मौसम फिर से बदल जाएगा। इससे कुछ दिनों के लिए भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...