Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
उदयपुरवाटी, कस्बे की बेटी दिया कनवा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीतकर अपने माता-पिता, गांव व भारत का विदेश में नाम रोशन किया है। कस्बे के सात बत्ती निवासी दशरथ कनवा की बेटी दिया कनवा ने चाइना के मकाऊ शहर में आयोजित सैम्बो सीनियर एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत कर चीन की धरती पर भारत का तिरंगा फहराया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित चैंपियनशिप में बेटी दिया कनवा के द्वारा घर वापसी पर कस्बा के शाकंभरी गेट पर सर्वसमाज के लोगों ने पुष्पमाला व साफा पहनाकर सम्मान किया। कस्बे में बिटिया कनवा का विजय जुलूस रैली निकाली गई। इस दौरान शाकंभरी गेट पर नगर पालिका अध्यक्ष रामनिवास सैनी, थाना अधिकारी गोपाल लाल जांगिड़, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी लक्ष्मी नारायण बडीवाल, विकास कनवा, महेश बडीवाल, रामावतार कनवा, प्रदीप कनवा, गंगाराम मौर्य, विक्रमादित्य, पार्षद राधेश्याम रचेता, पार्षद माहिर खान, सोनू कनवा, ओमप्रकाश वर्मा, सुभाष सैनी, हंसा वर्मा, सुरेश कनवा, रवि बडीवाल, सहित सैकड़ों सर्व समाज के लोग मौजूद रहे।
