Archive Notice: This article was originally published on 16 मार्च 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Gold Silver Price Today : अगर आज हफ्ते के पहले दिन आप सोना चांदी खरीदने जा रहे है तो बता दे की सोमवार की शरुवात गिरावट के साथ हुई है। राज्य में सोने की कीमतों में गिरावट जारी है। 16 मार्च की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत गिरकर 159800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। मुंबई में इसकी कीमत 159650 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। एक हफ्ते में 24 कैरेट सोना लगभग 3 हजार रुपये सस्ता हो गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत में 3650 रुपये की गिरावट आई है। शुक्रवार 13 मार्च को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 2,000 रुपये यानी 1.21 फीसदी गिरकर 1,65,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

विशेषज्ञों का मानना है कि इसका कारण डॉलर की मजबूती और वैश्विक मौद्रिक नीति को लेकर अनिश्चितता है। पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं, जिससे मुद्रास्फीति की आशंका बढ़ गई है। यह केंद्रीय बैंकों को लंबे समय तक एक सख्त मौद्रिक रुख बनाए रखने के लिए मजबूर कर सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,986.34 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

भारत के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें

सिटी 22 कैरेट सोने की कीमत आज (₹) 24 कैरेट सोने की कीमत आज (₹)

दिल्ली 146490.159800

मुंबई 146340.159650

अहमदाबाद 146390.159700

चेन्नई 146340.159650

कोलकाता 146340.159650

हैदराबाद 146340.159650

जयपुर 146490.159800

भोपाल 146390.159700

लखनऊ 146490.159800

चंडीगढ़ 146490.159800

चांदी की कीमत

एक अन्य कीमती धातु चांदी की कीमत में भी गिरावट आई। 16 मार्च की सुबह चांदी की कीमत 274900 रुपये प्रति किलोग्राम है। एक सप्ताह में कीमत में 10000 रुपये की कमी आई है। शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी 11,000 रुपये यानी 3.97 फीसदी गिरकर 2,65,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 80.03 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...