Archive Notice: This article was originally published on 26 मार्च 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Gold-Silver Price: कल देश में सोने-चांदी की कीमत गिरने वाली है और इसका कारण मध्य पूर्व का युद्ध बताया जा रहा है।

रामानवी के कारण आज सोने-चांदी की नई कीमतें नहीं आई हैं क्योंकि भारतीय जिंस और शेयर बाजार बंद हैं, बल्कि वैश्विक बाजार खुले हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ईरान संकट के हल न होने की खबर से आज वैश्विक बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट बताई जा रही है।

इसका असर भारतीय बाजार में कल देखा जा सकता है। शुक्रवार. भारतीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। Gold-Silver Price

जानकारी के मुताबिक, आपको बता दें कि ईरान ने ट्रंप प्रशासन की युद्धविराम योजना को ठुकरा दिया है और होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपने नियंत्रण को बढ़ा दिया है।

इससे आज वैश्विक बाजार में सोने और चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली है।

मिली जानकारी के अनुसार, सोने की कीमतें एक बार फिर 4,500 Dollar प्रति औंस के अहम स्तर से नीचे गिर गईं, और दिन के कारोबार में $4,413/oz के निचले स्तर पर पहुंच गईं।

चांदी पर भी बिकवाली का दबाव दिखा, और यह 70 Dollar प्रति औंस के स्तर से नीचे गिरकर 67 Dollar प्रति औंस के स्तर के आस-पास कारोबार कर रहा है। Gold-Silver Price

बढ़त पर ब्रेक

मिली जानकारी के अनुसार, ईरान युद्ध की खबर आने से कच्चे तेल की कीमत नीचे आई थी लेकिन आज एक बार फिर ब्रेंट क्रूड 100 Dollar प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है।

आपूर्ति में रुकावट की आशंकाओं के चलते, अमेरिकी बेंचमार्क वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट भी बढ़कर $93 प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है।

ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी ने एक बार फिर महंगाई की चिंताओं को बढ़ा दिया है, जिससे सोने के ‘सुरक्षित निवेश’ (safe-haven) के आकर्षण को फिर से झटका लगा है।

इससे आज गिरावट देखने को मिल रही है। Gold-Silver Price

ब्याज दर बढ़ोतरी

मिली जानकारी के अनुसार, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत के कारण, बाजार इस साल US फेडरल रिजर्व द्वारा कोई रेट कट की उम्मीद नहीं कर रहा है।

इसके उलट, फरवरी में बाजार कम से कम दो रेट कट की उम्मीद कर रहे था। मिली जानकारी के अनुसार, इसका भी असर कीमती धातु पर देखने को मिल रहा है। ईरान संकट का हल नहीं होने से आज Dollar इंडेक्स में मजबूती है। ये कारण कीमती धातु पर दबाब बढ़ा रहे हैं।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...