Archive Notice: This article was originally published on 17 मार्च 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Gold Rate Today In India: अगर आज आप भी सोना चांदी खरीदने जा रहे है तो आपके लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे की सोने और चांदी की चमक आज भी फीकी पड़ गई है। एक दिन स्थिर रहने के बाद आज लगातार दूसरे दिन इनकी कीमतों में गिरावट आई है। वहीँ पिछले हफ्ते भी दोनों की कीमतों में बड़ी गिरावट देखि गई थी। राष्ट्रीय राजधानी में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने में आज सुबह गिरावट दर्ज की गई है। पिछले दो दिनों में 24 कैरेट सोने की कीमत 2,250 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 2,060 रुपये प्रति दस ग्राम सस्ती हो गई है। चांदी की बात करें तो दिल्ली में एक किलो चांदी भी लगातार दूसरे दिन सस्ती हुई है। एक दिन की स्थिरता के बाद, चांदी दो दिनों में 5,100 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई है।

शहर के हिसाब से सोने की कीमतें

18 कैरेट, 22 कैरेट और 24 कैरेट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत

शहर 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 18 कैरेट 10 ग्राम

  • दिल्ली में 1,57,560.1,44,440.1,18,210
  • मुंबई 1,57,410.1,44,290.1,18,060
  • कोलकाता 1,57,410.1,44,290.1,18,060
  • चेन्नई 1,60,470.1,47,090.1,23,990
  • बेंगलुरु 1,57,410.1,44,290.1,18,060
  • हैदराबाद 1,57,410.1,44,290.1,18,060
  • लखनऊ 1,57,560.1,44,440.1,18,210
  • पटना 1,57,460.1,44,340.1,18,140
  • जयपुर 1,57,560.1,18,440.1,18,440
  • अहमदाबाद 1,18,440.1,18,440.1,18,440

चांदी में लगातार दूसरे दिन गिरावट

सोने के साथ साथ दिल्ली में चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है एक दिन की स्थिरता से पहले, चांदी लगातार तीन दिनों में 15,000 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई थी। आज दिल्ली में चांदी प्रति किलो 2,69,900 रुपये पर बेची जा रही है। अन्य प्रमुख महानगरों में, इसे मुंबई और कोलकाता में समान मूल्य पर बेचा जा रहा है। हालांकि, चेन्नई में एक किलो चांदी की कीमत 2,75,900 रुपये है यानी चार महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में ही है।

एक्सपर्ट की राय

विशेषज्ञों के अनुसार, पोर्टफोलियो में सोना होना चाहिए। लेकिन, निवेशकों को उच्च रिटर्न के लिए सोने के पीछे भागने की जरूरत नहीं है। उन्हें यह भी उम्मीद नहीं करनी चाहिए कि सोना हमेशा निवेश का सबसे सुरक्षित विकल्प रहेगा। सोना इस साल जनवरी के अंत में सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। इसके बाद यह तेजी से नीचे की ओर चला गया। तब से, इसकी कीमतें सीमित सीमा में बनी हुई हैं।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...