Archive Notice: This article was originally published on 28 फ़रवरी 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Gold Rate Today: अगर आज आप सोना चांदी खरीदना चाहते है तो बता दे की सोने चांदी की कीमतों में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। आज लगातार दूसरे दिन लोगों को राहत मिली है। बता दे की शनिवार, 28 फरवरी को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 161710 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। मुंबई में कीमत 161580 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 1,800 रुपये बढ़कर 1,64,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीँ आज सुबह गिरावट के बाद सोने की नई कीमतें जारी हो गई है। चलिए जानते है राजस्थान समेत देशभर में सोने चांदी के नए रेट

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

  • शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
  • दिल्ली 148240 161820
  • मुंबई 148110 161580
  • अहमदाबाद 148140 161610
  • चेन्नई 148110 161580
  • कोलकाता 148110 161580
  • हैदराबाद 148110 161580
  • जयपुर 148240 161820
  • भोपाल 148140 161610
  • लखनऊ 148240 161820
  • चंडीगढ़ 148240 161820

राजस्थान में आज सोने की कीमत

राजस्थान में आज 24 कैरेट शुद्ध सोने के 10 ग्राम का भाव आज 1,56,600 रुपये दर्ज किया गया, जबकि कल यह 1,56,700 रुपये था, यानी 100 रुपये की कमी. सर्राफा विशेषज्ञों के अनुसार, यह गिरावट निवेश के लिए अच्छा अवसर हो सकती है, क्योंकि मार्च में होली और अन्य त्योहारों से पहले मांग बढ़ने की उम्मीद है.Gold Rate Today

चांदी की कीमत

सोने की तरह आज चांदी में भी 28 फरवरी की सुबह गिरावट है। बता दे की जनवरी महीने में जहां चांदी के भाव 4 लाख के पार थे वहीँ अभी भाव 284900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 2,500 रुपये या लगभग एक प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। वहीँ आने वाले दिनों में सोनेऔर चांदी दोनों की कीमतों में उछाल देखने को मिल सकता है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...