Archive Notice: This article was originally published on 12 मार्च 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Gold Silver Price Today: अगर आज वीरवार को आप सोना चंडी खरीदना चाहते है तो बता दे की सोने की कीमतों में बढ़ोतरी तो चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है। सोने की कीमत में एक बार फिर उछाल आया है। 12 मार्च की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 163470 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है। मुंबई में इसकी कीमत 163320 रुपये प्रति 10 ग्राम है। पिछले कारोबार में सोना 900 रुपये या 0.54 प्रतिशत बढ़कर 1,65,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच एक सुरक्षित संपत्ति के रूप में सोने की नई मांग से कीमतों को समर्थन मिला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 5,189.05 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

भारत के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 149860 163470
मुंबई 149710 163320
अहमदाबाद 149760 163370
चेन्नई 149710 163320
कोलकाता 149710 163320
हैदराबाद 149710 163320
जयपुर 149860 163470
भोपाल 149760 163370
लखनऊ 149860 163470
चंडीगढ़ 149860 163470

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान में अब हमला करने के लिए लगभग कुछ भी नहीं बचा है। इसलिए युद्ध जल्द ही समाप्त हो जाएगा। ट्रंप ने एक मीडिया साक्षात्कार में कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगियों की सैन्य कार्रवाई ने अपने लगभग सभी लक्ष्यों को हासिल कर लिया है। उन्होंने कहा, “अभी बहुत कुछ बचा है। जब मैं चाहूँ, यह युद्ध समाप्त हो सकता है। Gold Silver Price Today

चांदी की कीमत

वहीँ चांदी की कीमतें आज सोने के विपरीत बह रही है। चांदी 12 मार्च की सुबह गिरी थी। कीमत घटकर 289900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। पिछले कारोबार में चांदी 4,275 रुपये या 1.53 प्रतिशत गिरकर 2,75,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 86.69 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही। इस साल जनवरी में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को पार कर गई थी।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...