Archive Notice: This article was originally published on 7 मई 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Gold Price Today 07may 2026 : अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करना चाहते है तो बता दे की दो दिन की गिरावट के बाद आज सुबह सोने की कीमतों में एक बार फिर उछाल आया है। सभी प्रमुख शहरों में कीमतों में वृद्धि हुई है।

7 मई की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 152290 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 152140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।

राष्ट्रीय राजधानी में सोना 2,900 रुपये या लगभग 2 प्रतिशत बढ़कर 1,55,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,663.70 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और तेल की कीमतों में गिरावट के कारण कीमती धातुओं की मांग में वृद्धि हुई है।

यह बताया गया है कि अमेरिका और ईरान फरवरी के अंत से चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए एक समझौते की रूपरेखा को अंतिम रूप दे सकते हैं।

इसने महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग, होर्मुज जलडमरूमध्य के माध्यम से सुचारू व्यापार की संभावनाओं को बढ़ा दिया है और मुद्रास्फीति की चिंताओं को कम किया है।

भारत के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें

सिटी 22 कैरेट सोने की कीमत आज (₹) 24 कैरेट सोने की कीमत आज (₹)

  • दिल्ली 139610.152290
  • मुंबई 139460.152140
  • अहमदाबाद 139510.152190
  • चेन्नई 141010.153830
  • कोलकाता 139460.152140
  • हैदराबाद 139460.152140
  • जयपुर 139610.152290
  • भोपाल 139510.152190
  • लखनऊ 139610.152290
  • चंडीगढ़ 139610.१५२२९०

18K गोल्ड की कीमतों में हल्की बढ़ोतरी देखि गई है।

चांदी की कीमत

एक अन्य कीमती धातु चांदी की कीमत भी 4 मई की सुबह बढ़ी है। इसकी कीमत बढ़कर 265100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी की कीमत 76.24 डॉलर प्रति औंस रही। बुधवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 3,500 रुपये या 1.4 प्रतिशत बढ़कर 2,54,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

इस साल जनवरी के महीने में देश में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को पार कर गई।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...