Archive Notice: This article was originally published on 7 मार्च 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Gold Silver Price Today: अगर आज आप सोना चांदी खरीदने जा रहे है तो बता दे की राजस्थान में आज 7 मार्च शनिवार के दिन सोने और चांदी के भाव में लगातार दूसरा दिन गिरावट देखी गई है. सर्राफा बाजार में निवेशकों की सतर्कता बनी हुई है, क्योंकि वैश्विक स्तर पर कीमतों में नरमी जारी है. शुक्रवार की तरह आज की शरुवात भी गिरावट के साथ हुई है। चलिए जानते है राजस्थान में नए सिल्वर चांदी के रेट

सोने में गिरावट का कारण

अधिक जानकारी के लिए बता दे की जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, बीकानेर और अन्य प्रमुख शहरों में सोने के दाम लगभग समान स्तर पर बने हुए हैं. बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिकी डॉलर की मजबूती, मुद्रास्फीति के आंकड़ों में सुधार और वैश्विक आर्थिक संकेतों में स्थिरता के कारण सोने में यह गिरावट आई है.

22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम ₹1,49,640 पर स्थिर रही, जो कल के ₹1,50,940 से ₹1,300 कम है. इसी तरह 24 कैरेट सोने का भाव आज ₹1,57,120 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जबकि कल यह ₹1,58,490 था, यानी ₹1,370 की कमी आई है.

चांदी का भाव

सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है और आज 1 किलोग्राम चांदी का भाव आज ₹2,90,000 पर आ गया है, जबकि कल यह ₹2,95,000 था, यानी ₹5,000 की कमी दर्ज हुई. चांदी में यह गिरावट मुख्य रूप से औद्योगिक मांग में कमी और अंतरराष्ट्रीय बाजार के प्रभाव से जुड़ी है. राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में चांदी की मांग अभी भी औसत बनी हुई है, खासकर आभूषण और सजावटी सामान के लिए.

आने वाले दिनों में महंगा होगा सोना

अधिक जानकारी के लिए बता दे की बाजार विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में वैश्विक संकेतों के आधार पर भावों में तेजी आ सकती है. निवेशकों को सतर्क रहते हुए फैसला लेना चाहिए और किसी भी बड़ी खरीदारी से पहले विशेषज्ञ सलाह जरूर लें.

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...