Archive Notice: This article was originally published on 15 मई 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

shekhawatilive- SBI Bank FD Scheme : देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अपने ग्राहकों को कई तरह की सुविधाएं देता है।

बैंक में, ग्राहक केवल 7 दिनों से 10 साल की अवधि के लिए एफडी कर सकते हैं।

एसबीआई की विभिन्न एफडी योजनाओं में निवेश करने से गारंटीकृत रिटर्न मिलता है, क्योंकि यह एक सरकारी बैंक है और इस पर सरकार का नियंत्रण है।

यदि कोई व्यक्ति एसबीआई की विशेष एफडी योजना में 3 लाख रुपये का निवेश करता है, तो उसे मैच्योरिटी पर 1,58,974 रुपये तक का निश्चित ब्याज मिल सकता है।

यही कारण है कि सुरक्षित निवेश और सुनिश्चित आय की तलाश करने वालों के लिए एसबीआई एफडी को एक विश्वसनीय विकल्प माना जाता है।

3.05 से 7.15 प्रतिशत तक की ब्याज दर

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया ऑफर पेश किया है। बैंक विभिन्न अवधि की एफडी योजनाओं पर न्यूनतम 3.05 प्रतिशत से लेकर अधिकतम 7.15 प्रतिशत तक की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है।

ग्राहकों को SBI की सबसे छोटी अवधि पर 3.05 प्रतिशत से 3.65 प्रतिशत तक ब्याज मिल रहा है।

वहीं, बैंक 46 दिनों से लेकर 179 दिनों तक की एफडी योजनाओं पर 4.90 प्रतिशत से लेकर 5.50 प्रतिशत तक का रिटर्न दे रहा है।

इसके अलावा, ग्राहकों को 180 दिनों से 210 दिनों की अवधि के साथ एफडी पर 5.65 प्रतिशत से 6.25 प्रतिशत तक ब्याज का लाभ मिल रहा है।

अगर कोई ग्राहक लंबी अवधि के लिए निवेश करना चाहता है, तो SBI की FD योजना 5 साल से 10 साल तक एक बेहतर विकल्प बन सकती है।

बैंक इस अवधि की एफडी पर 6.05 प्रतिशत से लेकर 7.15 प्रतिशत तक की ब्याज दर दे रहा है।

यदि कोई सामान्य नागरिक एसबीआई की 6 साल की एफडी योजना में 3 लाख रुपये का निवेश करता है, तो उसे मैच्योरिटी पर ब्याज के साथ कुल 4,30,120 रुपये मिलेंगे।

यानी आपको 6 साल में करीब 1,30,120 रुपये का ब्याज मिलेगा।

वहीं अगर सीनियर सिटीजन इस स्कीम में 3 लाख रुपए जमा करते हैं तो मैच्योरिटी पर कुल 4,56,276 रुपए मिलेंगे।

इसमें केवल 1,56,276 रुपये का ब्याज शामिल होगा। इसके अलावा इस योजना में वरिष्ठ नागरिकों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा।

3 लाख रुपये जमा करने पर, उन्हें 6 साल के बाद कुल 4,58,974 रुपये मिलेंगे, जिसमें ब्याज के रूप में 1,58,974 रुपये शामिल होंगे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...