Archive Notice: This article was originally published on 2 अप्रैल 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Heavy Rain Alert : हरियाणा राजस्थान के कई जिलों में अचानक मौसम बदल गया है। बता दे की दोपहर बाद से कई इलाकों में आसमान में काले बादलों ने डेरा डाल लिया वहीँ हरियाणा के सिरसा फतेहाबाद और हिसार जिले जो राजस्थान के सीमवर्ती इलाकों में तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश देखने को मिल रही है।

वहीँ श्रीगंगानगर में अचानक मौसम बदल गया और तेज बारिश के साथ ओले गिरे। जैसलमेर में आंधी चली।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, प्रदेश में एक और स्ट्रॉन्ग सिस्टम के सक्रिय होने की संभावना है।

4 अप्रेल तक भारी बारिश का अनुमान

अधिक जानकारी के लिए बता दे की पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के प्रभाव से बुधवार को उत्तर-पूर्वी जिलों में दोपहर बाद बादल छाए रहे। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। इसके प्रभाव से 4 अप्रैल तक अधिकांश इलाकों में आंधी-बारिश के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की गई है।

इस सिस्टम का सबसे ज्यादा प्रभाव बीकानेर संभाग में रहा। जोधपुर, अजमेर और जयपुर संभाग के क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने से धूप कमजोर रही। उधर, चित्तौड़गढ़ सबसे गर्म रहा।

पिछले 24 घंटों में मौसम

पिछले 24 घंटों के मौसम की बात करें तो हरियाणा राजस्थान दोनों ही राज्यों में अधिकांश स्थानों पर आसमान साफ रहा।

बुधवार दोपहर बाद श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और बीकानेर के क्षेत्रों में मौसम बदला।

बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम हवा चली। हनुमानगढ़ के अलावा बीकानेर और श्रीगंगानगर के सीमावर्ती क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई।

जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, नागौर के अलावा अजमेर, भीलवाड़ा और टोंक के क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहे।

नया वेदर सिस्टम का दिखेगा प्रभाव

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- प्रदेश में 2 अप्रैल से एक नया वेदर सिस्टम सक्रिय होगा।

इस सिस्टम के शक्तिशाली रहने की उम्मीद है, जिसके कारण 3-4 अप्रैल को राजस्थान के अधिकांश जिलों में बादल छा सकते हैं।

कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इसी तरह पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी जिलों श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, फलोदी, अलवर, झुंझुनूं, टोंक, सवाई माधोपुर और दौसा के क्षेत्रों में हवा चलने के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है।

5 अप्रैल से इस सिस्टम का असर खत्म होगा और प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...