Archive Notice: This article was originally published on 21 फ़रवरी 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Haryana Weather Update : हरियाणा के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। आज सुबह से ही सिरसा-हिसार समेत कई जिलों में धुंध का कहर देखने को मिल रहा है। जिससे विजबिलिटी में काफी कमी आई है और वाहन चालकों को दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। बता दे की प्रदेश में पिछले दिनों की बारिश और ओलावर्ष्टि से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। गहरी धुंध से हिसार में सुबह के समय विजिबलिटी करीब 50 मीटर की रही। हवा में नमी और उत्तरी हवाओं के कारण सुबह ठंडक महसूस हो रही है, वहीँ दोपहर के समय धुप से फिर से लोगों को गर्मी का एहसास होने वाला है।

हरियाणा में तापमान

अधिकतम तापमान में स्पष्ट बढ़ोतरी दर्ज की गई है। औसतन 1.4°C की वृद्धि के साथ दिन का तापमान सामान्य से 2.3°C अधिक चल रहा है। सबसे अधिक तापमान 29.9°C पलवल में दर्ज हुआ। चंडीगढ़ में 28.3°C, हिसार में 27.9°C, करनाल में 26.8°C और अंबाला में 26.7°C तापमान रिकॉर्ड हुआ। रोहतक में 25.3°C और भिवानी में 26.5°C दर्ज किया गया।

न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में औसत न्यूनतम तापमान में 0.7°C उछाल दर्ज किया गया है , जबकि अधिकतम तापमान औसतन 1.4°C बढ़ा है। सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.5°C नारनौल में दर्ज किया गया, जबकि सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.9°C पलवल में रिकॉर्ड हुआ।दिन का तापमान सामान्य से 2.3°C ऊपर चल रहा है, जिससे दोपहर में गर्मी का अहसास बढ़ गया है।

हरियाणा में अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

धूप तेज होने के कारण दोपहर के समय गर्मी का अहसास बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा और अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर बना रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। ऐसे में सुबह-शाम हल्की ठंड और दिन में तेज धूप का असर रहेगा।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...