Archive Notice: This article was originally published on 6 मार्च 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Haryana Weather Update : हरियाणा में धीरे धीरे मार्च के महीने में गर्मी का तांडव शरू हो चूका है। आने वाले दिनों में मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया है। बता दे की फिलहाल प्रदेश में तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच चूका है वहीँ मौसम विज्ञानिकों का कहना है कि मार्च में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। बारिश को लेकर मौसम विभाग ने सारी गतिविधियां खारिज कर दी है। आने वाले दिनों में भी बारिश को लेकर कोई अनुमान नहीं है।

तापमान में बढ़ोतरी

अधिक जानकारी के लिए बता दे की प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में करीब 0.9 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि यह सामान्य से लगभग 6 डिग्री तक अधिक चल रहा है। वहीँ दोपहर के समय सूरज के तेज तपिश से लोगों को गर्मी का एहसास होने लग गया है।

हरियाणा के शहरों में तापमान

अधिक जानकारी के लिए बता दे की प्रदेश में तापमान सामान्य से अधिक है। फिलहाल गुरुग्राम में तापमान 35.0°C,
सिरसा में 34.8°C, भिवानी में 34.5°C तापमान दर्ज किया गया।Haryana Weather Update

इसके अलावा 9 शहरों में तापमान 33 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में तापमान इसी तरह गर्मी और बढ़ने की संभावना जताई गई है। न्यूनतम तापमान में कल की तुलना में 2°C की वृद्धि हुई है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि वर्तमान न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.8°C अधिक बना हुआ है।

आने वाले दिनों में हरियाणा का मौसम

अधिक जानकारी के लिए बता दे की आने वाले दिनों में हरियाणा का मौसम शुष्क रहने वाला है। वहीँ तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। साथ ही हीटवेव का असर देखने को भी मिल सकता है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...