Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
Haryana Weahter Update : हरियाणा में में नया सिस्टम एक्टिव हो गया है जो लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाने वाला है। बता दे कि आज सुबह से कई जिलों में बादलों कि आवाजाही शरू हो गई है। वहीँ सिरसा जिले के राजस्थान सीमवर्ती इलाकों में हल्की बूंदाबांदी शरू हो गई है।
आज 8 जिलों में बारिश का अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के 8 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, यमुनानगर और पंचकूला शामिल हैं।
कल से पुरे प्रदेश में बारिश के आसार
सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण आने वाले 48 घंटों में राज्य में मौसम में बड़े बदलाव की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, 4 मई से 6 मई तक पूरे हरियाणा में तेज आंधी और बारिश होगी। इससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
पिछले 24 घंटों में मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि हुई है। राज्य में अधिकतम तापमान में 2.1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
राज्य में सबसे अधिक तापमान हिसार में 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसके बाद भिवानी में 41.0 डिग्री सेल्सियस और रोहतक में 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि-मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, राज्य में मौसम 5 मई तक आम तौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है।
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 3 मई से 5 मई के दौरान हरियाणा राज्य में मध्यम हवा की गति के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
