Archive Notice: This article was originally published on 8 मई 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Heavy Rain Alert : देश में प्री-मॉनसून के आने के बाद मौसम में बड़ा बदलाव आया है। देश के कई राज्य भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति का सामना कर रहे हैं।

2025 का मानसून का मौसम वर्षा के लिए बहुत अच्छा था और इस दौरान उत्कृष्ट वर्षा हुई थी। पिछले साल भारी बारिश को ध्यान में रखते हुए मौसम विशेषज्ञों ने 2026 में भी भारी बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की थी, लेकिन अब अल-नीनो से जुड़ी रिपोर्ट आ गई है,

जिसके अनुसार इस साल बारिश पर असर पड़ सकता है। इस बीच, देश में मानसून से पहले की बारिश ने अब रफ्तार पकड़ ली है

। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 8,9 और 10 मई को कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

नई दिल्लीः उत्तर पश्चिम भारत में मानसून से पहले की बारिश ने रफ्तार पकड़ ली है और इसका असर भी दिखाई दे रहा है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 8,9 और 10 मई को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर और लद्दाख के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवा की गति 30-50 किमी प्रति घंटे, धूल भरी आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है।

भारत के पश्चिमी भाग में भी मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 8,9 और 10 मई को मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है।

इस दौरान तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है।

पूर्वी और मध्य भारत में भी मौसम बदल गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 8,9 और 10 मई को पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, धूल भरी आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है।

दक्षिण भारत में भी प्री-मॉनसून ने गति पकड़ ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 8,9 और 10 मई को केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पुडुचेरी, माहे, यानम, कराईकल और रायलसीमा के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

इस अवधि के दौरान आंधी, बिजली कड़कने और तेज हवाओं की भी संभावना है। 30-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

पूर्वोत्तर भारत में भी मौसम बदल गया है और इसका असर दिखाई दे रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, असम, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 8,9 और 10 मई को भारी बारिश की चेतावनी है। 30-40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...