Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
Haryana Weather Update : हरियाणा में आज दोपहर बाद अचानक मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। बता दे की सिरसा फतेहाबाद हिसार जिलो को काले बादलों ने घेर लिया है। वहीँ तेज हवाओं के साथ राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में तेज बारिश शरू हो गई है।
बता दे की हरियाणा में लगातार बूंदाबांदी जारी है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में तेज हवाओं से बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
अगले दो दिन मौसम रहेगा साफ़
31 मार्च के बाद मौसम में जल्द ही सुधार होगा। 1 और 2 अप्रैल को राज्य में मौसम साफ रहेगा और कोई चेतावनी नहीं है।
IMD के नए अपडेट के अनुसार 1 और 2 अप्रैल को मौसम साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन 3 अप्रैल को फिर से बदलाव देखा जा सकता है।
ऐसे में किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
हालांकि, 3 अप्रैल को एक बार फिर कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
किसानों जरूरी बातों पर ध्यान दे
मौसम विभाग ने किसानों को मौसम को ध्यान में रखते हुए ही कृषि कार्य करने की सलाह दी है। गेहूं की फसल में पीले चूहों की नियमित रूप से निगरानी करें और आवश्यकता पड़ने पर ही कीटनाशकों का उपयोग करें।
सरसों और अन्य फसलों में कीट प्रबंधन पर ध्यान दें। बदलते मौसम और बढ़ती आर्द्रता के कारण बीमारी बढ़ने की संभावना है, इसलिए सतर्कता आवश्यक है।
खराब मौसम के दौरान छिड़काव और सिंचाई से बचने की सलाह दी जाती है। पशुपालकों को अपने जानवरों को सुरक्षित स्थान पर रखने और उनके आहार का विशेष ध्यान रखने के लिए भी कहा गया है।
