Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
weather Update : हरियाणा राजस्थान के कई जिलों के मौसम में बड़ा बदलाव आ रहा है देर शाम से मौसम बदल गया और अचानक तेज आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी शरू हो गई है। बता दे कि मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में अगले कुछ घंटों में मौसम खराब रहने वाला है। वहीँ सिरसा, हिसार चूरू हनुमानगढ़ में तेज आंधी शरू हो चुकी है
हरियाणा में मौसम
मौसम विभाग ने आज सोमवार से कैथल, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, बिजली चमकने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने का अलर्ट जारी किया है।
महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, सिरसा, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र और करनाल सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं, जबकि अन्य जिलों में भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। Haryana Weather Update
6 तक ऐसा ही रहेगा मौसम
बारिश और तेज हवाओं के चलते प्रदेशभर में गर्मी का असर फिलहाल कम रहेगा, जिससे लोगों को मई माह की शुरुआत में राहत महसूस हो रही है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि 6 मई तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
राजस्थान में मौसम
प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश ओलावर्ष्टि ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिला सकता है।
रविवार को दौसा, कोटपुतली-बेहरोर, अलवर और हनुमानगढ़ में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। बारिश भी कम हुई है। कई पेड़ गिर गए हैं। इस दौरान वे झुग्गियों में उड़ गए।
दौसा के मेहंदीपुर बालाजी क्षेत्र में भी ओलावृष्टि हुई। जयपुर में हवा महल के सामने एक पेड़ गिर गया, जिससे यातायात बाधित हो गया। जैसलमेर जिले में गर्मी को देखते हुए कक्षा 8 तक के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।
राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 19 जिलों के लिए ऑरेंज और 8 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। हवा की गति 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।
