Archive Notice: This article was originally published on 15 मार्च 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Haryana Weather Update : हरियाणा के कई हिस्सों में रविवार सुबह भारी बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ रेवाड़ी में भी भारी बारिश ( Rain Alert) हुई। इसके चलते धान की फसल बर्बाद हो गई है। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, हिसार, सोनीपत और रोहतक सहित कई जिलों में हल्की बारिश हो रही है।

सुबह 4 बजे से बारिश

ओलावृष्टि ने दिल्ली- के आसपास इलाकों में फसलों को प्रभावित किया है। सुबह 4 बजे से राज्य के कई हिस्सों में आंधी के साथ तेज हवाएं चली। सोनीपत में गेहूं की फसल पूरी तरह से तबाह हो गई है। कटाई के लिए खेतों में पड़ी सरसों भी बूंदों से प्रभावित हुई थी। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के विभिन्न जिलों में येल्लो अलर्ट( Yellow Alert) जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में राज्य में और बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही कृषि विशेषज्ञों ने सिंचाई और कीटनाशकों के छिड़काव से बचने की सलाह दी है।

अगले कुछ घंटों में इन जिलों में मौसम होगा खराब

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, अगले कुछ घंटों में चरखी दादरी, भिवानी, झज्जर, रोहतक, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, जींद, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, रेवाड़ी और गुरुग्राम सहित लगभग पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। हिसार, फतेहाबाद और सिरसा सहित कई जिलों में देर रात से बारिश के आसार है ।

कई जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना

मौसम विभाग ने 18 से 20 मार्च के बीच बारिश की चेतावनी जारी की है, जिससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है। जींद, कैथल, पानीपत, कुरुक्षेत्र, करनाल और अंबाला के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, पलवल, गुरुग्राम, रेवाड़ी, फरीदाबाद, नूंह, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, यमुनानगर और पंचकूला के लिए येलो अलर्ट ( Yellow Alert) जारी किया गया है।

हरियाणा में तापमान

हिसार में अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.7 डिग्री अधिक है। चरखी दादरी में 33.3 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में 32.6 डिग्री सेल्सियस और महेंद्रगढ़ में 32.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि अगले 24 घंटों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन सोमवार से 3 से 5 डिग्री की गिरावट संभव है।

15-16 मार्चः आंधी के साथ बारिश होगी और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।
17 मार्चः इस दौरान बारिश होने की संभावना है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा है।
18 से 20 मार्चः इन दिनों के दौरान फिर से हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में 3 से 5 डिग्री की कमी आएगी।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...